ग्वालियर 11 जनवरी। खेल जीवन का आवश्यक अंग है। जीवन में शास्त्र और शक्ति दोनों की आवश्यकता है। स्वामी विवेकानंद जी ने भी कहा था कि गीता पढ़ने से पहले फुटबॉल खेलो। केवल किताबी ज्ञान भी आपके जीवन को सफल नहीं बना सकता। एक दिन की हार यह तय नहीं करती कि आप असफल हो गए। खेल हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की शिक्षा देते हैं। यह बात मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने आज सोमवार को भितरवार नगर पालिका में गोलेश्वर समिति द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर कही।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से एक दिन पूर्व आयोजित इस आयोजन के दौरान क्रिकेट के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री पाराशर ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पायलट बनने की परीक्षा देने गए थे लेकिन वे असफल रहे। इस सफलता के बाद उनकी उदासी को देखकर एक साधू ने कहा कि आपका जन्म किसी अन्य कार्य के लिए हुआ है। इसके बाद डॉ अब्दुल कलाम भारत के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक बने, फिर उसके बाद भारत के राष्ट्रपति। इसलिए युवाओं को असफलता से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए।
क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व श्री पाराशर ने टूर्नामेंट के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजकों को इस आयोजन के लिये बधाई भी दी। इस अवसर पर अभिताब सिंह हरसी, सतीश मघैया, राजेन्द्र दिघर्रा, मनोज यादव, कैलाश खटीक, सूखा दिघर्रा, विनोद यादव, कपिल पांडे, सुशील बघेल, मनीष खटीक, राहुल शर्मा, डाॅ जीतेंद्र रावत, डाॅ सुनील श्रीवास्तव उपस्थित थे।
खेल जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की शिक्षा देते हैं
RELATED ARTICLES