राजगढ 11 जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी की 90 वर्षीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती कंचन गौरी सोनी के निधन पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने श्री सोनी के राजगढ़ स्थित निवास पर पहुंचकर अपनी ओर से स्वर्गीय मां श्रीमती कंचन गौरी सोनी को पुष्प अर्पित कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की व शोक संतप्त परिवार को संकट की घड़ी में दुख सहन करने कि ईश्वर से प्रार्थना की।