Homeमध्यप्रदेशगतिरोध हुआ दूर कल लेगा मंत्रिमंडल शपथ

गतिरोध हुआ दूर कल लेगा मंत्रिमंडल शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार सुनिश्चित हो गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के मंत्रियों की लिस्ट फाइनल कर दी है। प्रदेश प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे मंत्रियों की सूची लेकर दिल्ली से भोपाल आ रहे हैं। प्रभारी राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन को लेने के लिए भोपाल से राजकीय विमान लखनऊ जा रहा है। उधर मंत्रीमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया है  उन्होंने कहा है की  लेंगे कल मंत्री मंडल शपथ लेगा। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि ‘मंथन में अमृत निकलता है, विष शिव पी जाते हैं।’ इन शब्दों का अर्थ निकाला जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में यह पहला अवसर है जब मंत्रिमंडल की पूरी सूची का निर्धारण केंद्रीय नेतृत्व ने किया है। इससे पहले तक केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश के नेताओं के नामों को मंजूर और नामंजूर किया करता था। सबसे ज्यादा बेचैनी भाजपा के वरिष्ठ विधायकों में देखी जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने संकेत दिया है कि इस मंत्रिमंडल में कुछ वरिष्ठ एवं योग्य विधायकों को ध्यान नहीं दिया जा सकेगा।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को किया गया वादा निभाया है। परिवहन मंत्रालय उन्हीं के पास रहेगा। मध्यप्रदेश में इस बार उपमुख्यमंत्री भी होंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि गृहमंत्री के नाम का परिवर्तन होगा। बताया जा रहा है कि 2 जुलाई 2020 को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
उधर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को दोपहर बाद भोपाल आ रही हैं। वे शाम 4.30 बजे मप्र के प्रभारी राज्यपाल की शपथ लेंगी। इससे पहले प्रभारी राज्यपाल को लेने के लिए मध्य प्रदेश शासन का एक विशेष विमान भोपाल से लखनऊ भेजा जाएगा। यहां स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी करेंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन अस्वस्थता हाेने के कारण इन दिनों लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। पटेल को यहां का भी प्रभार दिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments