Homeमध्यप्रदेशशिवराज मंत्रिमंडल के लिए अंतिम मंथन पूरा जानिए वे नाम जो बन...

शिवराज मंत्रिमंडल के लिए अंतिम मंथन पूरा जानिए वे नाम जो बन सकते है मंत्री

भोपाल /शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के विस्तार में 25 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. जिनमें दस मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बताये होंगे. सिंधिया के साथ आठ मंत्रियों ने भी कमलनाथ सरकार छोड़ी थी. जिनमें से दो तो मंत्री बन गये हैं बाकी के छह पूर्व मंत्रियों के साथ चार अन्य नाम भी सिंधिया खेमे के जोड़े गये हैं. बीजेपी में भी परंपरागत तौर पर मंत्री बनने वाले नामों पर आपत्ति के बाद कुछ पुराने मंत्रियों के नाम आलाकमान ने काटे हैं.

जो नेता मंत्री बन सकते हैं
इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न तोमर, प्रभुराम चैधरी, राज्यवर्धन सिंह, हरदीप डंग, बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, ओपी एस भदौरिया ये सारे सिंधिया के सुझाये नाम हैं. शिवराज ने जिन नामों को आगे किया है वो हैं गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, अरविंद भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया, मोहन यादव, चेतन्य कश्यप, रामेश्वर शर्मा, गिरीश गौतम, देवी सिंह सैयाम, नंदनी मरावी, उपा ठाकुर, विप्णु खत्री, प्रेमसिंह पटेल, संजय पाठक, यशपाल सिसोदिया. यहां शब्दशक्तिन्यूस यह दावा नहीं कर रहा  की  यही नाम फाइनल हैं अंतिम समय तक इन नामों में बदलाव होना संभव है.

मध्य प्रदेश बीजेपी के सामने बड़ा संकट यही है कि उसके पास पुराने विधायकों की बड़ी फौज है मगर आनेवाले दिनों में चैबीस सीटों पर उपचुनाव होने हैं इसलिये पार्टी का फोकस उन जगहों के लोगों को चुनाव के दौरान मजबूत करने का है. इसी कड़ी में सिंधिया के साथ आये मंत्रियों और विधायकों को मंत्री पद से नावाजा जा रहा है. सब कुछ ठीक ठाक रहा तो कल मध्य प्रदेश के राजभवन में या उसके सामने बने मिंटो हॉल में शिवराज सिंह के मंत्रियों की शपथ विधि का कार्य संपन्न हो जाएगा.

तकरीबन सौ दिन बाद शिवराज को अपने साथी चुनने का अधिकार आलाकमान ने दे दिया है. मगर बहुत सारे सवाल अब भी उठ रहे हैं क्या प्रदेश में दो उपमुख्मंत्री भी होगे और क्या पुराने नेताओं को दरकिनार कर नये नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा. इसके जबाव कल ही मिल पायेंगे जब नये मंत्री शपथ लेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments