Homeप्रमुख खबरेंगुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे शिवराज

गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे शिवराज

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होने गुजरात के भरूच जिले की विधानसभा अंकलेश्वर जायेंगे। श्री चौहान 15 अक्टूबर को प्रात: भोपाल से सूरत के लिये रवाना होंगे जहाँ से वे अंकलेश्वर जायेंगे और 78 किलोमीटर तक यात्रा में शामिल होंगे। वे यात्रा के दौरान आमसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
श्री चौहान अंकलेश्वर से भरूच विधानसभा तक 40 किलो मीटर की यात्रा में शामिल होंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद श्री चौहान भरूच से बड़ौदा तक 85 किलोमीटर की यात्रा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शाम को बड़ौदा से भोपाल होते हुये खण्डवा जिले के हनुवंतिया जायेंगे और जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments