Homeदेशजैन मुनि पर 19 साल की युवती से रेप का आरोप ,...

जैन मुनि पर 19 साल की युवती से रेप का आरोप , मुनि गिरफ्तार

गुजरात के सूरत में 19 साल की एक युवती के साथ एक जैन मुनि के दुष्कर्म के आरोपों की आज मेडिकल जांच में पुष्टि हो गई। जिसमें उन्हें गिरफ्तार कर प्रक्रिया का आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी जैन मुनि शांतिसागर महाराज (45) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता मूल रूप से मध्य प्रदेश की निवासी है जो गुजरात के वडोदरा में रहती है। उसने सूरत के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर आरोप लगाया कि जैन मुनि ने गत एक अक्टूबर को सूरत के नानपुरा टीमलियावाड में उससे दुष्कर्म किया था। वह वहां अपने परिजनों के साथ उनके पास धार्मिक प्रसंग में आई थी। तब वह सूरत में चातुर्मास के लिए रह रहे थे। इस संबंध में कल ही यहां अठवा थाने में कल ही मामला दर्ज किया गया था। आज युवती की यहां न्यू सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। उधर दिगंबर जैन समुदाय से संबंधित इस साधु को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाने के बाद हिरासत में ले लिया। उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। उधर जैन समुदाय के कुछ संगठनों ने उक्त साधु के समर्थन में यहां प्रदर्शन भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments