Homeप्रमुख खबरेंगुजरात बीजेपी में बगावत, अमित शाह की मौजूदगी में लगे हाय-हाय के...

गुजरात बीजेपी में बगावत, अमित शाह की मौजूदगी में लगे हाय-हाय के नारे, पार्टी दफ्तर को घेरा

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही बीजेपी में बवाल शुरू हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता आईके जडेजा को टिकट नहीं मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी अॉफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की। भारी तादाद में बीजेपी समर्थक गुजरात बीजेपी के मुख्यालय कमलम पहुंचे और वहां खूब बवाल काटा। क्षत्रिय समाज के लोगों ने बीजेपी हाय हाय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए पार्टी दफ्तर को घेर लिया। बढवान से आईके जडेजा को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में रोष है। पाटीदारों को मनाने के लिए बीजेपी ने बढवान से पाटीदार नेता धनजी भाई को टिकट दिया है। इस वजह से क्षत्रिय समाज पार्टी से खफा हो गया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी बातों को सुना जाएगा। वहीं शनिवार को कोडिनार से विधायक जेटा सोलंकी ने इस्तीफा दे दिया। नवसारी के आदिवासी नेता भी टिकट न मिलने से नाराज हैं और निर्दलीय ही उम्मीदवार उतारने की बात कह रहे हैं। इन नेताओं ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को तत्काल प्रभाव से इस्तीफे सौंप दिए हैं। नाराज नेताओं को मनाने के लिए अमित शाह को खुद मोर्चा संभालना पड़ा और वह  रात तक डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments