Homeप्रमुख खबरेंटिकट बंटवारे को लेकर गुजरात कांग्रेस में जमकर बवाल मारपीट के बाद...

टिकट बंटवारे को लेकर गुजरात कांग्रेस में जमकर बवाल मारपीट के बाद पुलिस तैनात

गुजरात में कांग्रेस ने 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के बाद गुजरात कांग्रेस और पाटीदार नेताओं में कोहराम मच गया है. 77 की लिस्ट में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति से सिर्फ दो लोगों के नाम होने पर पाटीदारों ने जमकर बवाल मचाया है.
अहदमदाबाद में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के घर के बाहर पाटीदारों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान भरत सिंह सोलंकी तो सामने नहीं आए लेकिन पाटीदार आंदोलन के कनवीनर दिनेश बामनिया ने कहा कांग्रेस ने बिना बातचीत के उम्मीदवारों का एलान किया.

सोलंकी के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे पाटीदारों और पुलिस में झड़प भी हुई. वहीं सूरत में भी पाटीदारों ने हंगामा किया. पाटीदार नेता कांग्रेस से 25 सीटों की मांग कर रहे थे लेकिन कांग्रेस 11 से ज्यादा सीटें देने को राजी नहीं है.

पूरे विवाद के पीछे वजह कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट है. जिसमें हार्दिक के करीबी ललित वसोया को धोराजी से और PAAS नेता निलेश कंबानी को कमरेज से टिकट दिया गया है.

कांग्रेस की लिस्ट से नाराज पाटीदार नेता दिनेश बामणिया ने कहा बिना भरोसे में लिए दो पाटीदार नेताओं के नाम का एलान कर दिया गया है. बामणिया ने पूरे राज्य में कांग्रेस के विरोध की धमकी दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments