Homeदेशगुजरात में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर भाजपा

गुजरात में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर भाजपा

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही सभी 182 सीटों के लिए गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में गुजरात में बीजेपी को ऐतिहासिक बढ़त मिलती दिख रही है। फिलहाल बीजेपी 150 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी काफी पीछे हैं। गुजरात में भाजपा की एकतरफा जीत को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। गांधीनगर स्थित बीजेपी कार्यलय ‘श्रीकमलम’ में पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं और यहां पूरी तरह जश्न का माहौल है।

ताजा रुझान अगर आंकड़ों में तब्दील हुए तो बीजेपी कांग्रेस का 1985 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। दरअसल, 1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 सीटें जीती थीं। भाजपा अगर 150 सीटें जीत जाती है तो ये न सिर्फ उसकी बल्कि गुजरात के इतिहास की भी सबसे बड़ी जीत होगी।

गुजरात में पिछले 27 सालों से बीजेपी :
गुजरात में 1995 में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई। इसके बाद केशुभाई पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 2001 में भाजपा ने पटेल को केशुभाई को हटा कर नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया और इसके बाद 2002, 2007 और 2012 में नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा जीती। हालांकि, 2017 में बीजेपी की सीटें 100 के नीचे आ गई थीं। इस तरह बीजेपी गुजरात में पिछले 27 साल से सत्ता पर काबिज है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments