कोटा. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में चल रही है। आज यात्रा का चौथा दिन है। इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक युवक ने कोटा में यात्रा के दौरान खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने अपनी खाकी वर्दी उतारकर उसकी जान बचाई। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक कांग्रेस की नीतियों को लेकर नाराज चल रहा था।
युवक बोला-में राहुल गांधी के खिलाफ हूं, क्योंकि गांधी परिवार हिंदू का विरोधी है
दरअसल, यात्रा कोटा में पहुंची हुई थी, जहां भारी संख्या में राहुल से मिलने के लिए कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता मिलने के लिए पहुंचे हुए थे। कई लोग तो सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए उनके पास जा पहुंचे। इस दौरान कोटा में पढ़ने वाले कोचिंग स्टू्डेंट भी उनसे मिले। जैसे ही राहुल गांधी कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने वाले थे इसी दौरान युवक ने उनके पास आकर पहले तो राहुल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर देखते ही देखते उसने अपने आप को आग लगा ली। फिर चिल्लाते हुए बोला की मैं
राहुल गांधी के खिलाफ हूं, क्योंकि गांधी परिवार हिंदू का विरोधी है।