Homeउत्तरप्रदेशमैनपुरी में डिंपल की रेकॉर्ड जीत पर सपा में शामिल हो गए...

मैनपुरी में डिंपल की रेकॉर्ड जीत पर सपा में शामिल हो गए शिवपाल यादव, अखिलेश ने कराई चाचा की ‘घर वापसी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा पर उपचुनाव  में जीत को देखते हुए शिवपाल सिंह यादव की घर वापसी हो गई है। शिवपाल अब समाजवादी पार्टी  में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी प्रगतिशील समाज पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। अखिलेश यादव  ने खुद ही शिवपाल की गाड़ी का झंडा बदलवाया।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत हासिल की है  अखिलेश ने खुद आदित्य यादव से कहकर शिवपाल की गाड़ी पर लगा प्रसपा का झंडा निकालकर सपा का झंडा लगा दिया।

वहीं, इस बीच प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने इसे नेताजी के आदर्शों की जीत बताया है। शिवपाल ने कहा कि मैनपुरी में अब भी नेताजी का जलवा कायम है। नेताजी और समाजवादियों ने यहां पर जो विकास किया है, यह नतीजा उसका ही परिणाम है। निश्चित ही सपा आगे के चुनाव में भी सफलता प्राप्त करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments