Homeप्रमुख खबरेंगुना में लवकुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभा यात्रा...

गुना में लवकुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभा यात्रा को सम्बोधित किया ग्वालियर सांसद कुशवाह ने

ग्वालियर / महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले  की‌ 200 वीं जयंती को पूरे देश में वर्ष भर मानने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र ‌मोदी ने कुशावह समाज को गौरवान्वित किया है और आज पूरा समाज‌  प्रधानमंत्री ‌जी का लाल किले से की गई इस घोषणा के लिए उनका आभार जता रहा।

गुना के मधुसूदनगढ़ में श्री लवकुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते ग्वालियर सांसद‌ भारत सिंह कुशवाह ने यह बातें कहीं।

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार में सबका साथ-सबका विश्वास मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने सागर में लवकुश मंदिर के निर्माण और सामुदायिक धर्मशाला भवन के लिए 10 करोड़ रुपए राशि दी है।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले जी के जीवन से प्रदेश की नई पीढ़ी को परिचित करवाने और उनसे प्रेरणा लेकर अपना भविष्य तय करने के लिए उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया ।

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुशवाह समाज ने हमेशा से भाजपा का साथ दिया‌। कुशवाह समाज देशभक्त और परिश्रमी समाज है, आज हमें समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ना है।आज कुशवाह समाज के युवा अपने परिश्रम से समाज में अपना अलग स्थान बना रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत भगवान लवकुश की पूजन-आरती के साथ हुई। कार्यक्रम में समाज के लोगों और कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद भारत सिंह कुशवाह का आभार और धन्यवाद जताया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कुश कल्याण बोर्ड श्री नारायण सिंह कुशवाह  सहित बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोग और महिलाएं शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments