भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता।पाकिस्तान की ओर से जीत के लिए मिले 147 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया.भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे जिन्होंने 53 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा शिवम दुबे ने 33 रन का योगदान दिया.
इससे पहले कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को 19.1 ओवर में 146 रन पर ही रोक दिया था. टीम इंडिया नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीतने में कामयाब रही है.
एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी का शीर्ष क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 12 रन बना पाए। 20 रन पर भारत के 3 विकेट गिर चुके थे। उसके बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भारतीय पारी को संभाला। सैमसन 24 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक पूरा किया।
तिलक वर्मा जब बल्लेबाजी के लिए आए तब भारत 10 रन पर 2 विकेट खोकर बहुत ही मुश्किल स्थिति में था। उन्होंने और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 10 रन जोड़े। गिल 10 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए आए। तिलक वर्मा और सैमसन ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। 77 के टीम स्कोर पर सैमसन अबरार अहमद की देंग पर साहिबजादा फरहान को कैच थमा बैठके। उन्होंने 21 गेंद में 24 रन बनाए।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (28 सितंबर) को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। पहले 10 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बने। इसके बाद मैच पलटा। पाकिस्तान 33 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 136 रन बनाकर आउट हो गई।