ग्वालियर /विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब जी का स्थान अद्वितीय है। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा हिंदू धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी गई थी। ऐसे महान गुरु जी का 400 वां प्रकाश पर्व ,सभी समाज में जागृति लाने के लिए स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाबी साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग और ग्वालियर के सभी समाज द्वारा रविवार 1 मई को उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर के विभाग संघ चालक विजय जी गुप्ता एव पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ने प्रेस वार्ता में ये जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आरंभ श्री सुखमनी साहब के पाठ से होगा तत्पश्चात एक बाइक रैली का आयोजन किया गया है जिसमे नौजवान *गुरु तेग बहादुर जी की जै जैकार और बोले सो निहाल* के जैकारे लगाते हुए गुरुद्वारा फालका बाजार से चलकर जीवाजी वि. वि. के अटल बिहारी वाजपेई सभागार तक आयेंगे।
आयोजन समिति की कोर टीम के सदस्यों ने बताया कि सायं 5.30 गुरु तेग बहादुर जी के जीवन व्यक्तिव पर आधारित व्याख्यान और लाइट एंड साउंड का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री कुलदीपचन्द अग्निहोत्री पूर्व कुलपति केंद्रीय वि.वि.हिमाचल प्रदेश ,गुरु तेग बहादुर जी के जीवन संदर्भ पर जानकारी देंगे, पटियाला रंगमंच के करीबन 20 कलाकारो द्वारा लाइट एंड साउंड के माध्यम से गुरु जी का जीवन गाथा और बलिदान दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री उषा ठाकुर मंत्री संस्कृति और अध्यात्म, मध्यप्रदेश शासन ‘श्री तुलसी सिलावट* मंत्री जल संसाधन मध्यप्रदेश शासन रहेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा लखा सिंघ जी, मुख्य प्रबंधक गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ किला ग्वालियर और विशेष अथिति के रूप में मनजिंदर सिंघ सिरसा ,पूर्व विधायक (और लाल किला दिल्ली के कार्यक्रम के सूत्रधार)
इसके अलावा पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ,दिनेश सेंथिया,पूर्व अल्प संख्यक आयोग के सदस्य डा. भल्ला, हरविंदर सिंह,सनी संधू ,हरपाल सिंह , सर्वजीत सिंह , जुनेजा जी ,संतोख सिंह ,रणदीप सिंह उपस्थित रहेंगे।