HomeBreakingग्वालियर एयरफोर्स एयरबेस पर आज शाम 5.15 बजे उतरेगा मोदी का...

ग्वालियर एयरफोर्स एयरबेस पर आज शाम 5.15 बजे उतरेगा मोदी का जहाज

 प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को ग्वालियर आएंगे। यहां वे मेला मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले 21 नवंबर 2013 को उन्होंने फूलबाग मैदान में आमसभा को संबोधित किया था। इस तरह शुक्रवार को वह करीब पांच साल बाद ग्वालियर में होंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली ग्वालियर यात्रा होगी। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से शहर में हाईअलर्ट रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 16 नवंबर को शाम 5.15 बजे महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स एयरबेस पर विमान से पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से सभा स्थल तक जाएंगे। काफिला एयरबेस से मेला मैदान स्थित सभा स्थल तक की 8.1 किलोमीटर दूरी महज 12 मिनट में तय करेगा।

जिस समय पीएम गुजरेंगे, उस समय 7 पॉइंट से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने  बुधवार को एसपीजी टीम के साथ मिलकर दिनभर ट्रैफिक और सुरक्षा प्लान तैयार किया। शाम को ट्रैफिक प्लान फाइनल कर जिम्मेदार पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी पॉइंट तक बता दिए गए।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को ग्वालियर स्थित मेला मैदान में सभा करेंगे। प्रधानमंत्री के ग्वालियर आगमन से लेकर आयोजन स्थल तक की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी दिनभर मंथन करते रहे। बुधवार शाम को पुलिस के पास प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम भी आ गया। पीएम मोदी एयरबेस से भिंड रोड होते हुए पानी की टंकी तिराहा से बिड़ला हॉस्पिटल रोड, ब्रिगेडियर तिराहा और इंद्रमणि नगर से सभा स्थल पहुंचेंगे।

 

शाम 5 से 6.30 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें, लग सकता है जाम :

 प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने 7 पॉइंट तय किए हैं, जहां से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। प्रधानमंत्री का काफिला दो बार गुजरेगा, इस दौरान दो बार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। काफिला गुजरने के 10 मिनट पहले से काफिला रोका जाएगा। इसलिए अगर शुक्रवार को आप इन रास्तों से गुजर रहे हैं तो इन पर शाम 5 से 6.30 बजे के बीच जाने से बचें। यहां जाम लग सकता है। अगर जा रहे हैं तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments