Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर के धनंजय का कमाल चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय डेफ खेल प्रतियोगिता...

ग्वालियर के धनंजय का कमाल चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय डेफ खेल प्रतियोगिता में जीते दो रजत पदक

चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय डेफ खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने जीते दो रजत पदक
चंडीगढ़ /ग्वालियर /28 मार्च 2026/चंडीगढ़ में आयोजित 27th National Deaf Senior Sports Championships में ग्वालियर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी धनंजय दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल (Men’s Singles) और पुरुष युगल (Men’s Doubles) स्पर्धाओं में दो रजत पदक हासिल किए। इस उपलब्धि से न केवल धनंजय का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम उन्होंने एकबार फिर गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता में इस उपलब्धि के बाद धनंजय  ने  कहा कि उन्होंने कड़ा मुकाबला करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक था, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक जीतना भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी और वह भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे।
इस उपलब्धि के लिए उन्होंने  अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी, परिवार, दोस्तों, कोच एवं फिटनेस ट्रेनर जोन्स सर को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने GBS और MPDSS संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें मिले समर्थन और आशीर्वाद से वह आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगली बार वह और अधिक मजबूत वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जरूर जीतेंगे।
यह उपलब्धि न केवल ग्वालियर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments