Homeप्रमुख खबरेंराज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया 29 को ग्वालियर आयेंगे

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया 29 को ग्वालियर आयेंगे

ग्वालियर 28 मार्च 2026/ मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के बाद श्री जयभान सिंह पवैया का पहली बार 29 मार्च को ग्वालियर आगमन हो रहा है। श्री पवैया वन्देभारत एक्सप्रेस द्वारा नई दिल्ली से रवाना होकर इस दिन शाम 5.30 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे।

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री पवैया स्टेशन पर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार कर शाम 6.30 बजे वी.आई.पी. सर्किट हाउस मुरार पहुँचेंगे और जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments