ग्वालियर / ग्वालियर में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है गुंडे बदमाशों को पुलिस प्रशासन का भय पूरी तरह से समाप्त हो चला है और वे भीड़ भरे संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर सरेराह अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं,अब से कुछ देर पहले जयविलास पैलेस और नगरनिगम परिषद जैसे अति संवेदन शील इलाके से आते पर्यटक स्थल जलबिहार से लाल रंग की I 20 कार में सवार होकर आए बदमाशों ने सड़क पर चहल कदमी कर रहे दो युवकों में से एक को कार में घसीटकर अपहरण कर लिया दूसरे युवक ने जैसे तैसे भागकर अपना बचाव किया ओर पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले का cc टीवी फुटेज सामने आया है और पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर ली है खबर लिखे जाने तक बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर थे। यह घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के जल विहार के पास बिना नंबर की कार में आए अज्ञात बदमाशों अंजाम दी है। अपहृत छात्र अपने मित्र के साथ जल विहार घूमने आया था तभी बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर लिया पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल एवं पड़ाव थाने पर पहुंचे पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद इस महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल पर भय का वातावरण व्याप्त हो गया है ।
ग्वालियर के भीड़ भरे पर्यटक स्थल से कार सवार बदमाशों ने किया छात्र का अपहरण
RELATED ARTICLES