ग्वालियर / ग्वालियर जिला प्रशासन ने ग्वालियर प्रेस क्लब की उस मांग को मान लिया है जिसमें पत्रकारों और उनके परिवारजनों को अलग से कैम्प लगाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने की बात कही गई थी। प्रशासन ने इसे मंजूरी प्रदान करते हुए 3 अप्रैल को प्रेस क्लब में पत्रकारों हेतु कोरोना वेक्सीनेशन कैम्प लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है की मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर और संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने विगत दिवस सयुंक्त बयान में मांग की थी कि सभी जिलों में पत्रकारों व उनके परिजन को कोविड 19 टीका लगाने अलग केम्प केंद्र बनाया जाए। ताकि पत्रकारो को असुविधा नही हो और अधिक से अधिक पत्रकारों को लाभ मिल सके । इस आग्रह को फिलहाल ग्वालियर प्रशासन से मंजूरी के बाद
पत्रकारों एवं उनको परिजनों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिये ग्वालियर प्रेस क्लब भवन में 3 अप्रैल को कैंप लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुये प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कलेक्टर कोशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं ज़िला पंचायत सी ई ओ किशोर कन्याल से चर्चानुसार 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों एवं उनके परिजनों को कोविड-19 का टीका लगाया जायेगा। प्रेसक्लब के पदाधिकारी द्वय नेसभी पत्रकार साथियों से अनुरोध किया है कि कोविड-19 का टीका स्वयं एवं परिवार को लगवाकर सहयोग प्रदान करें।