Homeमध्यप्रदेशरौंगटे खड़े कर देने वाली खबर : पहले पत्नी, बेटे, बेटी की...

रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर : पहले पत्नी, बेटे, बेटी की गला काटकर हत्या फिर खुद फांसी पर झूला

मुरैना /शहर के पलिया कॉलोनी, जौरा रोड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां किराना कारोबारी सत्यदेव शर्मा ने पत्नी, बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब सुबह 9.30 बजे तक परिवार बाहर नहीं आया तो मोहल्ले वालों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर घुसे तो चारों के शव पड़े मिले। कारोबारी के तीन भाई हैं और सभी के अलग-अलग मकान हैं। इस समृद्ध परिवार ने कुछ दिन पहले ही मुरैना में 65 लाख रुपए का मकान खरीदा था।

सत्यदेव शर्मा (45) ने अपने पत्नी उषा शर्मा उम्र (42), बेटे अश्वनी (12) तथा बेटी मोहिनी (10) की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगा ली। मौके पर पुलिस विभाग एवं फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सत्यदेव के माता-पिता बेसुध हो गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। अभी घटना का कारण पता नहीं चला है। पुलिस माता-पिता के साथ ही मोहल्ले वालों से पूछताछ करेगी।

फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर अर्पिता सक्सेना ने बताया कि तीनों लोगों का तेज धारदार हथियार से गला काटा है। इसके बाद युवक ने फांसी लगाई है। घटनास्थल पर एसपी सुनीलकुमार पांडेय भी पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments