Homeग्वालियर अंचलग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा को पितृ शोक 

ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा को पितृ शोक 

 

ग्वालियर / ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संस्थापक महासचिव ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा के पिता श्री मूलचंद शर्मा का मंगलवार को 92 वर्ष की अवस्था में देहांत हो गया। जयपुर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली। स्व. मूलचंद शर्मा के निधन पर जनसंपर्क परिवार एवं शहर के पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।स्व. मूलचंद शर्मा लम्बे समय तक जनसंपर्क विभाग में लेखापाल के पद पर पदस्थ रहे। सन् 1992 में सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने पुत्र श्री राजेश शर्मा के साथ माधौगंज में रहे। Shabdshaktinews स्व. मूलचंद शर्मा के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करती है साथ ही प्रभु से प्रार्थना करती है कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments