पत्रकार हित में बड़ी घोषणा
स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी पत्रकारों से गत वित्त वर्ष 2024-25 की तरह ही प्रीमियम लिया जायेगा
मुख्यमंत्री ने पत्रकार हित में यह भी घोषणा निर्णय लिया कि अब हर वर्ष पत्रकारों से उनके द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में जो बीमा प्रीमियम दिया गया था, प्रीमियम की वही राशि ली जाएगी
आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 22 से बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है
भोपाल /ग्वालियर /ग्वालियर प्रेस क्लब द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशभर के पत्रकारों को बड़ी राहत देने की घोषणा करते हुए पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की बढ़ाई गई राशि वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी पत्रकारों से गत वित्त वर्ष 2024-25 की तरह ही प्रीमियम लिया जायेगा इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने पत्रकार हित में यह भी घोषणा निर्णय लिया कि अब हर वर्ष पत्रकारों से उनके द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में जो बीमा प्रीमियम दिया गया था, प्रीमियम की वही राशि ली जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हित में इस समूह बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख भी बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 22 सितंबर थी।