Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में अभी तक पिछले साल से 31 प्रतिशत ज्यादा बारिश घाटीगांव...

ग्वालियर में अभी तक पिछले साल से 31 प्रतिशत ज्यादा बारिश घाटीगांव में सबसेअधिक चीनौर में सबसे कम वर्षा

जिले में इस साल अच्छी मानसूनी वर्षा, अब तक 617.6 एमएम औसत वर्षा दर्ज

पिछले साल की तुलना में अब तक 31 प्रतिशत अधिक वर्षा

751.2 है जिले की सामान्य औसत वर्षा

ग्वालियर / ग्वालियर जिले में इस साल अच्छी मानसूनी वर्षा हो रही है। जिले में अभी तक 617.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष में हुई इस अवधि की औसत वर्षा से लगभग 31 प्रतिशत अधिक है। अच्छी वर्षा होने से किसानों में खुशी की लहर है। इस साल अच्छी खरीफ के साथ रवि मौसम में भी अच्छी फसल होने की उम्मीद बढ़ गई है। ज्ञात हो जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 प्रतिशत है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 17 अगस्त को प्रात: 8 बजे तक 617.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। पिछली साल इस अवधि में 369.4 मिली मीटर वर्षा हुई थी।
जिले में इस साल मानसून में सबसे अधिक 763.7 एमएम वर्षा घाटीगाँव तहसील में दर्ज हुई है। और सबसे कम 419.5 मिली मीटर वर्षा चीनौर तहसील में रिकॉर्ड की गई है। जिले के वर्षामापी केन्द्र ठाठीपुर अर्थात मुरार में 659.6, डबरा में 629.5 व भितरवार तहसील में 615.9 एम एम औसत वर्षा दर्ज हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments