Homeदेशग्वालियर में कोरोना की दस्तक के बाद लोगों को घरों में रोकने...

ग्वालियर में कोरोना की दस्तक के बाद लोगों को घरों में रोकने के लिए कर्फ्यू

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। तुरत फुरत आला अधिकारियों ने बैठक आयोजित की और मामले की गम्भीरता को देखते हुए 24 मार्च की शाम 4 बजे से 25 मार्च की रात्रि 12 बजे तक  कर्फ्यू  लागू करने के आदेश जारी किए गए।

इसके अंतर्गत अब किसी भी व्यक्ति को बेवजह घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा कर्ट्स है तो उसके खिलाफ दण्ड सहिंता प्रक्रिया की धारा 144(3) के अंतर्गत कार्यवाही होगी।

कर्फ्यू लगाए जाने के बाद जिले की सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी साथ ही कोई भी सवारी वाहन भी संचालित नहीं होगा । कर्फ्यू के दौरान मेडीकल स्टोर सहित अत्यावश्यक सेवाओं जो की प्रशासन ने तय की हैं उन्हीं का संचालन हो सकेगा। केवल दो पेट्रोल पंप जिनमें ओहदपुर कलेक्ट्रेट के सामने व कम्पू पुलिस विभाग का पेट्रोल पंप ही खुलेगा।

ननवदुर्गा कल से

पुलिस प्रशासन के सामने नवदुर्गा के रूप में एक बड़ी चुनौती सामने है। उल्लेखनीय है की नवदुर्गा पर हिन्दुओ का नया साल प्रारंभ होगा और इसदिन  बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देवी मंदिरों में दर्शन करने की परंपरा भी है। इनको घरों में रोकना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती कहा जासकता है। हालांकि प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के कारण लोगों खासकर श्रद्धालुओं से घर पर ही रहकर पूजापाठ करने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments