पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहाैल पैदा करके महंगाई, बेराेजगारी से लाेगाें का ध्यान भटकाया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में एंटी माफिया मुहिम के तहत ताेड़फाेड़ की कार्रवाई चेहरा और मजहब देखकर की जा रही है। निर्दाेषाें के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेसियाें पर अत्याचार और दमन किया जा रहा है।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने यह बात ग्वालियर में कही। वे ग्वालियर चंबल संभाग की कांग्रेस की बैठक लेने आए थे।उन्हाेंने कहा कि सरकार की इस दमनकारी नीति का जवाब देने के लिए पूर्व सीएम कमल नाथ ने एक कमेटी गठित की है। इसमें नेता प्रतिपक्ष डा गाेविंद सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं। यह कमेटी प्रदेश में जहां भी किसी कांग्रेसी या सामान्यजन पर काेई अत्याचार या दमनपूर्ण कार्रवाई हाेगी, वहां पहुंचकर विराेध करेगी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सबसे अधिक मुकदमे दतिया जिले में दर्ज किए गए हैं। यहां पर लगभग 100 केस दर्ज हुए हैं। ऐसे में इस आंदाेलन का शंखनाद दतिया से ही किया जाएगा। यहां पर आमसभा करके आंदाेलन की शुरुआत की जाएगी। उन्हाेंने सिंधिया कांग्रेस के लिए चुनाैती के सवाल पर कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में काेई व्यक्ति कांग्रेस के लिए चुनाैती नहीं है, बल्कि भाजपा की विचारधारा और समाज विराेधी नीतियां कांग्रेस के लिए चुनाैती है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डा गाेविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट गहरा रहा है। हमने सीएम से मांग की है कि बिजली संकट पर दाे दिन का विशेष सत्र बुलाया जाए। जिससे सत्तापक्ष और विपक्ष बिजली संकट के समाधान पर संयुक्त रूप से चर्चा कर सकें। उन्हाेंने कहा कि बिजली और काेयला खरीदी में बड़ा घाेटाला हुआ है। इसका कांग्रेस जल्द ही राजफाश करेगी, इस घाेटाले में भाजपा नेता और मंत्री शामिल हैं। व हीं कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया ने कहा कि भाजपा की नीतियां अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग और अल्पसंख्यकाें के खिलाफ हैं। भाजपा पिछड़े वर्ग काे भ्रमित कर रही है।