Homeमध्यप्रदेशग्वालियर सड़क दुर्घटना : RTO एपीएस चौहान सस्पेंड,मृतकों के परिवारों को 4...

ग्वालियर सड़क दुर्घटना : RTO एपीएस चौहान सस्पेंड,मृतकों के परिवारों को 4 लाख ‘ मुख्यमंत्री ने दुख जताया

 केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दुर्घटना में मृत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व गहन दुख व्यक्त किया है

ग्वालियर में मंगलवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना जिसमें 13 महिलाओं की मौत हुई है को शासन प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया ग्वालियर RTO एपीएस चौहान को सस्पेंड कर दिया  है।

मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। उधर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुर्घटना में मृत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व गहन दुख व्यक्त किया है

 

पुरानी छावनी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्थाओं को संभाला तथा मौके से ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की। घटनास्थल पर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
पुरानी छावनी क्षेत्र में सुबह हुई बस एवं ऑटो की भीषण सड़क दुर्घटना में ऑटो ड्राइवर एवं 12 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई , जिसकी सूचना मिलने पर शहर में चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। वही मौके पर पहुंचकर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मृतकों के परिवार जनों को ढांढस बंधाते हुए तत्काल व्यवस्थाओं को संभाला और अस्पताल भेजने की व्यवस्था की तथा प्रशासन की ओर से तत्काल अंत्येष्टि सहायता उपलब्ध कराने तथा सड़क दुर्घटना में मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना की जानकारी मिलने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने घटना की जानकारी मिलने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा ईश्वर से उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments