Homeप्रमुख खबरेंछह माह बाद खुलेगा ताजमहल प्यार नहीं केवल दीदार की मौहलत

छह माह बाद खुलेगा ताजमहल प्यार नहीं केवल दीदार की मौहलत

मोहब्बत की अप्रितम इबारत ताजमहल के साये में अब प्यार परवान नहीं चढ़ सकेगा। कोरोना काल की पाबंदियों के चलते ताज में पर्यटक न सटकर चल सकेंगे और न ही आस-पास बैठ सकेंगे। सीसीटीवी और सुरक्षाकर्मियों की नजर से कोई पर्यटक बच नहीं पाएगा। दो गज की दूरी बनाकर ही पर्यटक स्मारक में भ्रमण कर सकेंगे। वहीं, शाही मस्जिद में शुक्रवार को होने वाली जुमा की नमाज में सौ नमाजियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। उनको पश्चिमी गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा।

छह महीने बाद 21 सितंबर से ताज खुलेगा तो सबकुछ बदला-बदला होगा। पहले सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश द्वारों पर सख्ती रहती थी। अबकी बार कोरोना से बचाव के लिए सख्ती की जाएगी। स्मारक परिसर में पहले लोग एकदूसरे के गले में हाथ डालकर घूमा करते थे। पास-पास बैठकर फोटो खिंचाते थे। फिलहाल ये सब मुमकिन नहीं होगा। यहां हर पॉइंट पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments