ग्वालियर/ संभागीय जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर के प्रभारी एवं नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी श्री मधु सोलापुरकर की माताश्री नलिनी सोलापुरकर के निधन पर सोमवार को फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार, विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार व श्री प्रवीण पाठक, मप्र बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्री वेदप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल, पूर्व विधायक श्री सत्यपाल सिंह सिकरवार, नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल, एमआईसी सदस्य श्री अवधेश कौरव, पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल, श्री जीतेन्द्र मुदगल, अपर आयुक्त श्री मुकुल गुप्ता, श्री आर के श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्वालियर प्रेस क्लब एवं अन्य संस्थाओं से जुडे पत्रकारगणों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर स्व नलिनी सोलापुरकर को श्रद्धांजलि प्रदान की। इस अवसर पर स्व नलिनी सोलापुरकर के सुपुत्र श्री भूषण सोलापुरकर व श्री मधु सोलापुरकर भी मौजूद थे।