Homeदेशजब इंदिराजी बदबू से मुंह पर रूमाल लगाए थीं संघ,जनसंघ कार्यकर्ता सेवा...

जब इंदिराजी बदबू से मुंह पर रूमाल लगाए थीं संघ,जनसंघ कार्यकर्ता सेवा में जुटे थे

गुजरात चुनाव के लिए सोमवार को ताबड़तोड़ चार रैलियां करने के बाद पीएम मोदी बुधवार को मोरबी पहुंचे। पीएम ने यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गुजरात सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। इस दौरान पीएम ने राहुल गांधी के मकान वाले ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि 70 साल तक राज करने वाले हिसाब नहीं दे रहे। हम गरीबों का पैसा किसी को लूटने नहीं देंगे।

 पीएम ने कहा कि हमने गुजरात में पानी की हर एक बूंद सहेजने का काम शुरू किया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पानी की कमी के बदतर नतीजों के बारे में हम अच्छी तरह जानते हैं। हमारे लिए विकास केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि हर व्यक्ति की सेवा करना है।

पीएम ने गुजरात में आए भूकंप को याद करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जब इंदिरा गांधी जी मोरबी आईं थीं, मुझे याद है एक चित्रलेखा मैगजीन में उनकी फोटो थी जिसमें वो बदबू की वजह से मुंह पर रुमाल लगा रखा था, लेकिन हमारे जनसंघ और आरएसएस कार्यकर्ता मोरबी की सड़कों पर थे, यह इंसानीयत की महक है।

बता दें कि पीएम मोदी आज फिर राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम की यह रैलियां सोमनाथ के आसपास के इलाकों में होंगी। जानकारी के अनुसार मोदी आज सौराष्ट्र के मोरबी और प्राची इलाके के अलावा भावनगर और नवसारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भी आज गुजरात के सौराष्ट्र में होंगे और सोमनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments