Homeमनोरंजनजब जे आर डी टाटा और दिलीप कुमार की हुई पहली मुलाकात

जब जे आर डी टाटा और दिलीप कुमार की हुई पहली मुलाकात

98 वर्षीय बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव नहीं रहते हैं। बढ़ती उम्र के चलते उनकी तबीयत भी जरा नासाज रहती है। हालांकि फैन्स अभिनेता के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं दिलीप कुमार से जुड़ा वो किस्सा, जब वो पहली बार जेआरडी टाटा से मिले थे।

एयर इंडिया का सफर
दिलीप कुमार ने अपनी बायोग्राफी में लिखा, ‘जब मैं अपने करियर की बुलंदी पर था, तब मैं एक बार एयर इंडिया (फ्लाइट) से सफर कर रहा था। मेरे पास की सीट में एक बुजुर्ग शख्स बैठे थे, जो एक दम साधारण पैंट- शर्ट में थे। उनको देखकर लग रहा था कि वो मिडिल क्लास परिवार से हैं, लेकिन अच्छे पढ़े- लिखे हैं। फ्लाइट के बाकी यात्री मुझे पहचान गए थे लेकिन ये शख्स मेरी मौजूदगी से बेखबर थे।

दिलीप साहब के पास बैठे थे जेआरडी टाटा
दिलीप साहब ने आगे लिखा,’वो अखबार पढ़ रहे थे और खिड़की से बाहर देख रहे थे, वहीं जब चाय आई तो उन्होंने एक दम शांति से चाय पी। ऐसे में उनसे बातचीत शुरू करने के लिए मैं मुस्काया, तो उन्होंने भी मुझे देख कर स्माइल दी और हैलो कहा। इसके बाद हमारे बीच बातचीत शुरू हुई और फिर फिल्मों का मुद्दा आया तो मैंने कहा- क्या आप फिल्में देखते हैं? इस पर शख्स ने जवाब देते हुए कहा- हां, थोड़ी बहुत। मैंने कई साल पहले एक देखी थी।’

दोनों के बीच हुई बातचीत
इसके बाद मैंने कहा कि मैं फिल्मों में काम करता हूं। तो उन्होंने कहा- ये तो बहुत अच्छा है, आप क्या करते हैं? तो मैंने कहा- जी मैं अभिनेता हूं। इस पर उस शख्स ने कहा- अरे वाह ये तो बहुत अच्छी बात है।  इसके बाद जब फ्लाइट का सफर खत्म हुआ तो मैंने हाथ बढ़ाते हुए उस शख्स से कहा- आपके साथ सफर करके अच्छा लगा, वैसे मेरा नाम दिलीप कुमार है। इसके बाद उस शख्स ने मुझसे मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया और कहा- धन्यवाद, आपसे मिलकर अच्छा लगा… मैं जेआरडी टाटा हूं।’

दिलीप कुमार को मिला जीवन का अहम सबक
इस किस्से को साझा करते हुए दिलीप कुमार ने बायोग्राफी में लिखा था, ‘उस दिन मुझे समझ आया कि कोई फर्क नहीं पड़ता आप कितने बड़े हैं, क्योंकि हमेशा कोई न कोई आपसे बड़ा मौजूद रहेगा। हमेशा विनम्र रहें…।’ बता दें कि जेआरडी टाटा (जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा) ने ही एयर इंडिया की एयरलाइंस की स्थापना थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments