Homeमनोरंजनजब मल्लिका बोलीं मेरी किसी से नहीं फटती

जब मल्लिका बोलीं मेरी किसी से नहीं फटती

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत सोमवार को अपने एक शो के प्रमोशन में पहुंची। इस मौके पर उनके साथ अभिनेता तुषार कपूर, संजय मिश्रा और किकू शारदा भी उपस्थित थे l कार्यक्रम को होस्ट कर रहे एंकर ने जब सभी कलाकारों से पूछा कि हर किसी के जीवन में कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति होता है या कोई ऐसी चीज होती है, जिससे सब को डर लगता है या सही मायने में आपकी फटती है।एंकर के सवाल पर सभी ने अपना-अपना डर जाहिर किया, लेकिन जब माइक मल्लिका शेरावत के पास पंहुचा तो उन्होंने एंकर को फटकारते हुए कहा, ‘अबे चुप कर… मेरी कभी किसी से नहीं फटती l’ एंकर ने जब दोबारा पूछा तो फिर से मल्लिका ने उसे डांट कर चुप कर दिया। बाद में यही सवाल जब मल्लिका के बगल में खड़े अभनेता संजय मिश्रा से किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी ऐसे लोगों (मल्लिका शेरावत की ओर इशारा करते हुए) से फटती है।’



वैसे मल्लिका यहां एंकर से मजाक कर रही थीं, लेकिन कई लोगों को मल्लिका का मजाक समझ भी नहीं आया क्योंकि उन्होंने कुछ इस अंदाज में एंकर को फटकारा कि एक पल के लिए ख़ामोशी छा गई थी। मल्लिका इसके बाद भी नहीं रुकीं, कीकू शारदा से जब एक पत्रकार के उनके कॉमिडी शो को लेकर सवाल पूछा तब भी वह पत्रकार को ट्रोल करने लगी। मल्लिका ने सभी से कहा कि यह जर्नलिस्ट चेहरे से बहुत मासूम दिखाई देता है, लेकिन अंदर से बहुत चालाक है, हमारे इवेंट पर किसी और शो के बारे में सवाल पूछ रहा है, मुझे यह ठीक नहीं लगता है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments