Homeदेशजब महिला शौचालय में घुस गए राहुल गांधी

जब महिला शौचालय में घुस गए राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों चुनाव-प्रचार के लिए गुजरात दौरे हैं। इस दौरान उनके साथ एक अप्रिय घटना घट गई। दरअसल प्रचार के लिए छोटापुर जिला पहुंचे राहुल गांधी गलती से महिला शौचालय में घुस गए। वो जिले में अपने इवेंट ‘संवाद’ के तहत युवाओं से मुलाकात के लिए आए थे। इवेंट के बाद जब राहुल गांधी हॉल से बाहर निकले तब महिला शौचालय में घुस गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शौचालय के बाहर ऐसी कोई विशेष पहचान नहीं थी जिससे महिला-पुरुष शौचालय का पता लग सके। हालांकि शौचालय के बाहर गुजराती में एक पोस्टर चिपका था, जिसपे लिखा था, ‘महिला माटे शौचालय।’ सूत्रों के अनुसार ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष गलती से महिला शौचालय में घुस गए। क्योंकि गुजरात में लिखे पोस्टर को वो पढ़ नहीं सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि गलती का एहसास होने पर राहुल गांधी तुरंत शौचालय से बाहर आए। इस दौरान बाहर खड़े लोग उन्हें देखकर मुस्कुराने लगे। पूरी घटना को मीडिया द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments