Homeदेशपुरषों के हॉकी मैच में महिलाओं को खोजने जैसा है राहुल का...

पुरषों के हॉकी मैच में महिलाओं को खोजने जैसा है राहुल का बयान : मनमोहनजी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के युवराज द्वारा संघ में महिलाओं की स्थिति पर दिए झूठे बयान का करारा जवाब दिया। श्री वैध ने कहा कि राहुल का बयान कुछ ऐसा है जैसे कि पुरुषों के हॉकी मैच में वे महिला खिलाड़ियों को खोज रहे हैं।

संघ के प्रचार प्रमुख ने कहा कि जो लोग राहुल गांधी को भाषण लिखकर देते हैं उनका बौद्धिक स्तर बहुत कम है।वे लोग संघ को भी नहीं जानते हैं उन्हें नहीं मालूम की संघ वर्षों से काम कर रहा है।राहुल की दादी  पिता की सत्ता थी तब भी वे संघ को बदनाम करने वाली मानसिकता सेकाम करते थे।

श्री वैध ने कहा कि संघ के इस विरोध की कांग्रेस को क्या उपलब्धि हासिल हुई कांग्रेस को ही नुकसान होता चला गया संघ तो लगातार आगे बढ़ रहा है।

मनमोहनजी ने कहा कि राहुल गांधी संघ की  चिंता छोड़ दें और अपनी चिंता करें तो यह उनके लिए ज्यादा अच्छा होगा।

पत्रकारवार्ता में श्री वैध ने 12 अक्टूबर से यहां शुरू हो रही संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बारे में जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments