Homeमध्यप्रदेशजब सिंधिया की सहजता देख सब हुए आश्चर्यचकित

जब सिंधिया की सहजता देख सब हुए आश्चर्यचकित

 

आज भोपाल में पूरे प्रदेश भर से सैकड़ों सिंधिया समर्थक भाजपा में शामिल हुए। भाजपा पार्टी कार्यालय भोपाल में इस कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व सांसद और इंदौर के पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे भी पहुचे थे। वे मंच के नीचे अगली पंक्ति में बैठ गए। जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया की नज़र मोघे पर पड़ी उन्हें देख सिंधिया तुरंत मंच से उतर कर नीचे आये और अभिवादन करते हुए श्री मोघे का हाथ पकड़ कर सीधे मंच पर ले गए और अपने पास लगी कुर्सी पर बैठाया। सिंधिया ने अपने भाषण में कहा कि सिंधिया परिवार का मोघे साहब से तीन पीढ़ियों का रिश्ता है। वे हमारे वरिष्ठ नेता है। सिंधिया द्वारा श्री मोघे को इतना सम्मान देता देखकर वहां मौजूद सभी नेता आर्श्चयचकित रह गए।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री श्री तुलसी सिलावट, श्री गोविंद सिंह राजपूत सहित भाजपा के अन्य कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments