Homeदेशजब सिंधिया ने किया पीएम मोदी का चरण वंदन तो न जाने...

जब सिंधिया ने किया पीएम मोदी का चरण वंदन तो न जाने कितनों के उड़ गए होश

सिंधिया की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने किया कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई आला दर्जे के नेता उपस्थित थे। कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्धघाटन होने के मौके पर सभी लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का चरणस्पर्श करते व सिंधिया मोदी के बीच दिखाई दे रही आश्चर्यचकित कर देने वाली तस्वीरों ने बहुत सारे राजनीतिक विश्लेषकों को आश्चर्य में डाल दिया हमने भी अपने पाठकों के लिए तस्वीर प्रकाशित की है ।

सकता है कि आपके लिए यह महज एक तस्वीर हो, लेकिन यह एक तस्वीर नहीं है, बल्कि इतिहास है, यह तस्वीर नहीं बल्कि एक युगांतकारी परिवर्तन है, यह तस्वीर नहीं बल्कि मोदी विरोधियों के लिए मुंहतोड़ जवाब है। यह तस्वीर है केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीएम मोदी की। जी हां…यूं तो आपने इन दोनों की बेशुमार तस्वीरें देखी होंगी, लेकिन यह तस्वीर उन सभी तस्वीरों से अलहदा है, जो आपने अब तक देखी होंगी, क्योंकि इस तस्वीर में दोनों की बीच जो आत्मीयता दिख रही है, उसे शायद ही कभी हर्फों में बयां किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस तस्वीर में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया पीएम मोदी के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वादा लेते नजर आ रहे हैं। दोनों ही राजनेताओं के बीच तस्वीर के जरिए परिलक्षित होती आत्मीयता मन को मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कभी कांग्रेस की नौका पर सवार होकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सिंधिया की यह तस्वीर बेशक कांग्रेसियों को खल रही होगी, लेकिन बीजेपी के कुनबों से ताल्लुक रखने वालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस तस्वीर से साफ जाहिर होता है कि सिंधिया के मन में पीएम मोदी के प्रति आपार आस्था, प्रेम व आदर है, जो वे इसे हम सबके बीच बयां करते नजर आ रहे हैं।

589 एकड़ में फैले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का था उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 589 एकड़ में फैले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि, “कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों को फायदा होगा। इसके अलावा पशुपालक, दुकानदार, श्रमिक सभी इससे सीधे तौर पर लाभ पा सकेंगे।” उन्होंने कहा कि, “व्यापार के साथ-साथ इस एयरपोर्ट के जरिए टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने जा रहा है, साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।”

अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा, आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ये सुविधा एक प्रकार से उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है। बता दें कि उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कुशीनगर सांसद विजय दुबे सहित जिले के विधायक मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में 260 करोड़ रुपए की लागत आई है। आधुनिक साज-सज्जा वाले इस एयरपोर्ट पर चार बड़े हवाई जहाज एक साथ खड़े किए जा सकते हैं। इसके अलावा नया टर्मिनल भीड़भाड़ वाले समय में 300 यात्रियों को आने-जाने की सुविधा देगा। वहीं लखनऊ और वाराणसी के बाद कुशीनगर में यूपी का यह तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा।

कुशीनगर में पीएम मोदी ने कहा कि, अगले 3, 4 सालों में कोशिश रहेगी कि 200 से अधिक हेलीपैड, सी-प्लेन की सर्विस चालू किया जा सके। आज भारत के मध्यम वर्ग के लोग अधिक से अधिक हवाई सेवा का लाभ ले रहे हैं। लखनऊ, वाराणसी-कुशीनगर के बाद अब जेवर एयरपोर्ट पर भी तेजी से काम हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि, अयोध्या, चित्रकूट, श्रावस्ती में भी एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। अगले कुछ हफ्ते में कुशीनगर को दिल्ली से सीधी उड़ान सेवा से जोड़ने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल, रोड सहित सभी का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम हो रहा है। टूरिज्म के क्षेत्र मे नया पहलू जुड़ गया है। वैक्सीनेशन की तेज गति भारत की टूरिज्म को बढ़ावा दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments