HomeBreakingजम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ जारी, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ जारी, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

श्रीनगर: पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ भी बड़े स्तर पर कार्रवाई जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि देर रात शोपियां के मेमरैंड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी दौरान आतंकियों ने गोली चला दी. जिसके बाद से मुठभेड़ शुरू हो गई.

24 फरवरी को भी कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ के दौरान पुलिस उप अधीक्षक अमन ठाकुर शहीद हो गए थे और एक आतंकवादी मारा गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments