HomeBreakingखिसियाए पाकिस्तान की रातभर जबरदस्त गोलीबारी भारत के जवाबी हमले में कई...

खिसियाए पाकिस्तान की रातभर जबरदस्त गोलीबारी भारत के जवाबी हमले में कई चौकियां ध्वस्त अनेक पाक सैनिक ढेर

श्रीनगर: पुलवामा आतंकी हमले का जवाब मिलने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी कर रहा है. पाकिस्तानी रेंजर्स सुबह से बारामूला के कमलकोट उरी, पुंछ, राजौरी, अखनूर समेत 12 से 15 जगहों पर भारी हथियारों से गोलीबारी कर रहे हैं. कुछ इलाकों में कल शाम को गोलीबारी शुरू हुई थी.

भारतीय सेना भी पाकिस्तानी रेंजर्स के हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. एक रक्षा अधिकारी के मुताबिक, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए हैं. कई के मारे जाने की खबरें भी मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि शाम साढे छह बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हताशा के कारण नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलाबारी करके बिना उकसावे वाला संघर्षविराम उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया.

पाकिस्तानी गोलीबारी की वजह से लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोग रातभर खौफ में समय काटे. एक ने कहा कि हम घरों से भाग रहे हैं, बच्चे डरे हैं. काफी देर से गोलीबारी हो रही है. हम छिपने की जगह खोज रहे हैं.

सेना के पीआरओ ने कहा कि हालांकि, भारतीय सेना ने आम नागरिकों की बस्तियों से अलग पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया. इसके कारण ‘बड़ी संख्या में’ पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए. दोनों तरफ से गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं. इनमें से दो को इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया है. उनकी स्थिति स्थिर है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments