Homeदेशजानिए कब घोषित होगा CBSE 10 का रिजल्ट, इस तरह देख पाएंगे...

जानिए कब घोषित होगा CBSE 10 का रिजल्ट, इस तरह देख पाएंगे आप

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं अब 10वीं के स्टूडेंट्स की रिजल्ट को लेकर जिज्ञासा और भी बढ़ गई है. माना जा रहा है कि 12वीं के बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड आज जारी कर सकता है. आज रिजल्ट की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है कि बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि 15 जुलाई तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. स्टूडेंट्स को दसवीं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है.

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई की इस साल की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ 15 फरवरी 2020 से शुरू हुईं थी. इस साल सीबीएसई की 10वीं क्लास में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे. वहीं कोरोना वायरस महामारी के चलते 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 मार्च 2020 को स्थगित कर दी गईं थी. उस समय 10वीं की चार विषयों की परीक्षाएं होना बाकी थी. उधर उत्तर पूर्वी दिल्ली के करीब 86 स्कूलों में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 फरवरी 2020 से ही स्थगित कर दी गई थी. वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने शेष बची परीक्षाओं को रद्द करते हुए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.

यहां चेक करें सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट एक बार घोषित किए जाने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सभी स्टूडेंट्स अब अपने रोल नंबर अपने पास रख लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही रिजल्ट चेक किया जा सके.

मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी

CISCE बोर्ड की तरह सीबीएसई भी इस बार स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा. बोर्ड ने 12वीं की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की और अब 10वीं की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी. दरअसल, इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी परीक्षा नहीं हो पाईं जिसके कारण स्टूडेंट्स का रिजल्ट इवैल्युवेशन विधि से तैयार किया गया है. ऐसे में स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी करने का कोई सेंस नहीं बनता.

डिजिलॉकर से हासिल कर सकते हैं डॉक्यूमेंट्स

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद अपने स्टूडेंट्स को एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी के साथ ही डिजिटल भी देता है. डिजिटल एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स digilocker.gov.in से जाकर स्टूडेंट्स ले सकते हैं. डिजिलॉकर के अकाउंट क्रेडेशियल बोर्ड स्टूडेंट्स को एसएमएस के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर भेजेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments