Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में एक साथ सामने आए 191 कोरोना पॉसिटिव,मंगलवार को शाम 7...

ग्वालियर में एक साथ सामने आए 191 कोरोना पॉसिटिव,मंगलवार को शाम 7 बजे से 7 दिन का सम्पूर्ण लॉक डाउन

ग्वालियर दिनांक 13 जुलाई 20/ ग्वालियर में आज जबरदस्त कोरोना विस्फोट हुआ है सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को एक साथ 191 कोरोना पॉसिटिव सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इसके बाद अब   शहर में सात दिन का संपूर्ण  लॉकडाउन (कर्फ्यू) लगाया जाएगा यह निर्णय आनन फानन में बुलाई गई क्राईसेस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया ।

कोविड -19 के बडते संक्रमण को देखते हुए ग्वालियर शहर में 7 दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन (कर्फ्यू) लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुएं जिनमें दूध, सब्जी एवं दवाओं की उपलब्धता के लिए कुछ समय के लिए छूट रहेगी। शेष समय संपूर्ण शहर पूर्णत: बंद रहेगा। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को क्राईसेस मैंनेजमेंट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

ग्वालियर शहर में 14 जुलाई के सायंकाल 7 बजे से एक हफ्ते तक कर्फ्यू की तर्ज पर टोटल लॉकडाउन लागू रहेगा। जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने इस आशय का निर्णय लिया है। सोमवार के सांयकाल हुई डिस्ट्रिक क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू करने पर सहमति बनी थी।

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि एक हफ्ते के लॉकडाउन के दौरान ग्वालियर शहर में किसी भी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक समारोह आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। कहीं भी भीड़ पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। लॉक डाउन के दौरान जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी। सीमा पर बने नाकों पर कड़ी निगरानी रहेगी। जिले के भीतर किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी और न ही किसी को जिले से बाहर जाने दिया जाएगा। केवल आपातकालीन मेडिकल जरूरत होने पर ही जिले से बाहर और भीतर आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments