Homeसेहतजानिए कोरोनकाल में फेफड़े मजबूत रखने व बीपी,शुगर,किडनी की परेशानी से कैसे...

जानिए कोरोनकाल में फेफड़े मजबूत रखने व बीपी,शुगर,किडनी की परेशानी से कैसे बचा सकता है योग

कोरोना महामारी के इस दौर में स्वामी रामदेव ने स्वास्थ्य ठीक रखने व अपने फेफड़ मजबूत रखने के उपाय बताए हैं उन्होंने सुझाव दिया है कि सब अनुलोम विलोम और भ्रामरी करें। ज्यादा बीपी बढ़ जाए तो शीतली-शीतकारी करें। शुगर बढ़ जाए तो मंडूकासन और उत्तानपादासन करें। कोरोना काल में ये आसन बेहद फायदेमंद रहेंगे।

अगर पैर में किसी प्रकार की चोट है तो आरोग्य वटी का सेवन करें। ये गिलोय, तुलसी और नीम से बना है। ये बहुत अच्छी एंटीबायोटिक है। शरीर के अंदर की किसी चोट या घाव को ठीक करने के लिए गिलोय और गुग्गुल बहुत अच्छा होता है

स्वामी रामदेव के मुताबिक, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ .. इन्हें रोजाना करना चाहिए।

कोरोना की वजह से लंग्स पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वामी रामदेव ने बताया कि योगाभ्यास जरूर करें। कम से कम एक-एक मिनट भस्त्रिका, अनुलोम विलोम और कपालभाति जरूर करें। आजकल बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, लीवर और किडनी की समस्याएं बहुत बढ़ रही हैं, जिनका बीपी बढ़ जाए, उन्हें अनुलोम विलोम और शीतली या शीतकारी प्राणायाम जरूर करना है।

जिन लोगों का शुगर बढ़ जाए, वो मंडूकासन जरूर करें। वहीं, जिन्हें लंबी उम्र पानी हो, वो शीर्षासन और सर्वांगासन जरूर करें। जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, वो प्राणायाम जरूर करें। सुबह-सुबह नाक में अणुतेल की बूंदें डालें। गिलोय का काढ़ा जरूर पिएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments