Homeखेलजानिए क्रिकेट प्रेमियों को कब देखने मिलेगी भारत पाकिस्तान भिड़ंत

जानिए क्रिकेट प्रेमियों को कब देखने मिलेगी भारत पाकिस्तान भिड़ंत

कोलकाता: इस बार के एशिया कप की मेजबानी दुबई करेगा और भारत-पाकिस्तानकी टीमें इसमें हिस्सा लेंगे. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यह जानकारी दी. दुबई में तीन मार्च को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक होनी है. गांगुली ने दुबई रवाना होने से पहले यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, “एशिया कप दुबई में खेला जाएगा जिसमें भारत और पाकिस्तान, दोनों हिस्सा लेंगे.”

इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने साथ ही महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम को भी बधाई दी.
उन्होंने कहा, “वे शानदार क्रिकेट खेल रही हैं और इसी के दम पर क्वालीफाई किया है. कोई भी इस टूर्नामेंट में फेवरेट नहीं है।. भारतीय टीम अच्छी है, देखते हैं क्या होता है.”

भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. तब पाकिस्तान की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए भारत आई थी. दोनों देशों में राजनीतिक तनाव के चलते ये दोनों देश तब से सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते दिखते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments