Homeदेशजानिए प्रथम चरण की 91 लोकसभा सीटों पर कहां हुआ बम्पर मतदान

जानिए प्रथम चरण की 91 लोकसभा सीटों पर कहां हुआ बम्पर मतदान

11 अप्रैल : आज 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. आज 91 सीटों के 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इनमें बिहार की 4 सीट, छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की 2 जबकि महाराष्ट्र की 7 सीटों पर वोटिंग हुई. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर भी वोट डाले गए. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 9 ऐसे राज्य जहां पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो गया. अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षदीप में सभी सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई

.त्रिपुरा में 82 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक जम्मू कश्मीर की 2 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हुई और राज्य में कुल 54.49 फीसदी वोट पड़े. यहां की बारामूला में 32.29 और जम्मू में 67.39 फीसदी के करीब वोटिंग हुई. पिछले चुनाव में 57 फीसदी के करीब वोटिंग हुई थी. नगालैंड में मतदान पूरा हुआ और यहां सिर्फ एक ही चरण में मतदान था. सिक्किम में 69 फीसदी, मिजोरम में 60 फीसदी, नगालैंड में 78 फीसदी, मणिपुर में 78.2 फीसदी, त्रिपुरा 81.8 फीसदी, असम में 68 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 81 फीसदी वोटिंग शाम 5 बजे तक हुई है.आयोग के मुताबिक जम्मू कश्मीर में शाम 6 बजे तक 72.16 फीसदी वोटिंग हुई है

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल को होगी. आयोग के मुताबिक में अंडमान और निकोबार में कुल 70.67 फीसदी मतदान हुआ. छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर 56 फीसदी मतदान हुआ. तेलंगाना में 60 फीसदी मतदान, आंध्र प्रदेश में 66 फीसदी मतदान हुआ. चुनाव आयोग के मुताबिक यह आंकड़े शाम 5 बजे तक की वोटिंग के हैं और अंतिम वोट प्रतिशत में इजाफा होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हुई और शाम 5 बजे तक यहां 57.85 फीसदी वोटिंग हुई है. पिछली बार यहां 62.15 फीसदी वोटिंग हुई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments