Homeदेशजानिए स्‍कायमेट वेदर फोरकास्‍ट के मुताबिक कौन से हैं भारत के 10...

जानिए स्‍कायमेट वेदर फोरकास्‍ट के मुताबिक कौन से हैं भारत के 10 सबसे गर्म शहर

नई दिल्ली।स्‍कायमेट वेदर फोरकास्‍ट एजेंसी ने भारत के 10 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट जारी की है। ये वो शहर है जहां सबसे ज्यादा गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। जहां गर्म मौसम के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस लिस्ट में 7 शहर महाराष्ट्र के हैं तो 5 मप्र के। 

देश में गर्मी का कहर जारी है। कई राज्‍यों में झुलसा देने वाली गर्मी चल रही है। हाल ये है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वास्तव में, देश के कुछ क्षेत्रों में भी लू की स्थिति देखी जा रही है। गुरुवार को महाराष्‍ट्र के ब्रह्मपुरी शहर का तापमान सबसे अधिक 44.2 ° C आंका गया।

स्‍कायमेट वेदर फोरकास्‍ट एजेंसी द्वारा जारी देश के टॉप टेन गर्म शहरों की सूची में मध्‍यप्रदेश के तीन और महाराष्‍ट्र के सात शहर शामिल हैं। सूची के अनुसार ब्रम्‍हपुरी, चंदरपुर, खरगोन, नागपुर, अकोला, दमोह, नांदेड़, वर्धा, परभनी और होशंगाबाद दस सबसे अधिक तापमान वाले शहर हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments