ग्वालियर। मध्य प्रदेश के महा घोटाले के रूप में पहचाने जाने वाले व्यापम कांड के व्हिसिल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने दावा किया है कि अब व्यापम घोटाले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुखिया शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जल्द ही FIR हो सकती है। इस मामले में 16 सितंबर को भोपाल एसटीएफ के सामने उनके बयान दर्ज होंगे । आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि बीते रोज प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती के साथ ग्वालियर दौरे पर उनकी एक बंद कमरे में मुलाकात भी हुई है। आशीष का कहना है कि व्यापमं फर्जीवाड़े सहित कई अन्य मामलों को लेकर एसआर मोहंती ने उन्हें बुलाया था। एसआर मोहंती ने व्यापमं फर्जीवाड़े को लेकर कई अहम पहलुओं पर बातचीत की है। ऐसे में आशीष का दावा है व्यापमं फर्जीवाड़े की जो नए सिरे से जांच की जा रही है। उसमें शिवराज सिंह चौहान शामिल है, क्योंकि शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में व्यापमं घोटाला हो रहा था। जिसकी शिकायत भी की गई थी। लेकिन उन्होंने इस घोटाले में कुछ भी नहीं किया। साथ ही घोटाले के आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया। ऐसे में अब व्यापमं घोटाले में उन पर जल्द FIR हो सकती है।
जानिए व्यापम कांड के व्हिसिल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने क्या किया बड़ा खुलासा ?
RELATED ARTICLES