HomeBreakingजानिए सरकार ने क्या तय कीं सेनेटाइजर और मास्क की क़ीमतें

जानिए सरकार ने क्या तय कीं सेनेटाइजर और मास्क की क़ीमतें

 देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को ही एक दिन में करीब 50 से अधिक लोगों संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में बाजारों में मास्क और सेनेटाइजर की बिक्री बढ़ गई है। बिक्री बढ़ने के साथ की दुकानदार ग्राहकों से मास्क और सेनेटाइजर पर मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। सरकार ने इस पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मास्क और सेनेटाइजर के दाम तय कर दिए हैं। कोई भी दुकानदार मास्क और सेनेटाइजर पर तय राशि से ऊपर नहीं वसूल सकेगा। अगर वह अधिक कीमत वसूलता पकड़ता जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने 200 ML के हैंड सैनेटाइजर की कीमत अधिकतम 100 रुपए तय की है जबकि एक मास्क की अधिकतम कीमत 10 रुपए तय की है। सरकार का यह आदेश 30 जून तक प्रभावी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments