Homeदेशजीत की बधाई देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारतीय भाग्यशाली हैं...

जीत की बधाई देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास मोदी हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है. इसके बाद देश-दुनिया के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई देना शुरू किया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारतीय भाग्यशाली हैं कि आप उनके पास हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को इस जीत पर बधाई के साथ उन्हें महान आदमी बताया है. ट्रंप ने ट्वीट किया ‘अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई. उन्हें इतनी बड़ी जीत के लिए बधाई दी. वह महान आदमी हैं और भारतीयों के नेता हैं- वह खुशनसीब हैं कि आप उनके (भारतीयों) पास हैं.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments