Homeप्रमुख खबरेंजीवाजी विश्वविद्यालय और कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को

जीवाजी विश्वविद्यालय और कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को

 

ग्वालियर / जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे से आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने जा रहे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि नालंदा विश्वविद्यालय बिहार के कुलपति पद्मभूषण डॉ. विजय पी. भटकर होंगे। इस अवसर पर श्री भटकर को डीएससी की मानद उपाधि से सम्मानित किया जायेगा।
दीक्षांत समारोह में साहित्यकार एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र नाथ लाहा को डी.लिट् की मानद उपाधि प्रदान की जायेगी। विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी दीक्षांत उपदेश देंगे।

कृषि विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को

उधर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस दिन यह समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में शुरू होगा। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर बिहार के कुलाधिपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

दीक्षांत समारोह में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला स्वागत उदबोधन देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments