Homeप्रमुख खबरेंदेखिये वीडियो: बहराइच में मुस्लिमों ने इस कारण रामगोपाल मिश्रा की गोली...

देखिये वीडियो: बहराइच में मुस्लिमों ने इस कारण रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर की हत्या

बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी का सनसनी खेज खुलासा

बहराइच उप्र में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद फैली हिंसा में रामगोपाल मिश्रा नाम के युवक को गोली से उड़ा दिया गया इसपर अब जहाँ एक ओर तनाव है वहीं राजनीति सरगर्म है. समाजवादी पार्टी ने जब इसको लेकर आरोप लगाया तो बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने पलटवार करके सपा तथा गोली मारने वालों की पोल खोल दी है।

हिंसा में गोली लगने से मारे गए रामगोपाल मिश्रा की अंतिम यात्रा 
आपको बता दें कि रविवार को महाराजगंज कस्बे से रेहुआ मंसूर गांव तक मूर्ति विसर्जन जुलूस निकल रहा था। रास्‍ते में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बजाने को लेकर आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ा तो पथराव और गोलीबारी शुरू हो गई। गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव के निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) घायल हो गए। युवक की मौत की खबर जिले में फैलते ही तनाव का माहौल पैदा हो गया। बहराइच शहर, फखरपुर कस्बा और कुछ अन्य स्थानों पर हिन्दू संगठनों ने विसर्जन जुलूस रोक दिए। लापरवाही बरतने के आरोप में हरदी थाना अध्‍यक्ष और महसी चौकी इंचार्ज को सस्‍पेंड कर दिया गया है।
बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने इस वीडियो को शेयर करने वालों पर पलटवार किया है। उन्‍होंने अपने X अकाउंट पर लिखा है- ‘ये तब हुआ जब विसर्जन के दौरान इसी घर से अकारण मां दुर्गा प्रतिमा पर पथराव किया गया, जब चरमपंथियों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया, जब मां भक्तों पर कातिलाना हमला हुआ, बाद में इसी घर में रखे हथियारों से हुई फायरिंग में राम गोपाल मिश्रा को कई गोलियां मारीं गईं। एकतरफा वीडियो बनवाकर हत्यारों को बचा नहीं पाएगा कोई। ऐसी कार्रवाई होगी कि पीढ़ियां याद करेंगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments