किसान भाई सहकारी समिति से प्राप्त करें डीएपी उर्वरक
ग्वालियर/ किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने किसान भाइयों को सलाह दी है कि वे एनपीके उर्वरक को प्राथमिकता दें। एनपीके उर्वरक में डीएपी की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं, जो फसल उत्पादन के लिए लाभकारी साबित होंगे।
अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने जानकारी दी है कि आगामी एक हफ्ते तक विपणन संघ के लक्ष्मीगंज और पुतलीघर डबल लॉक पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होगा। किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे डबल लॉक की बजाय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति से उपलब्धता के अनुसार डीएपी खाद प्राप्त करें।