Homeप्रमुख खबरेंजीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में एक साथ 5100 नागरिक करेंगे गीता...

जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में एक साथ 5100 नागरिक करेंगे गीता पाठ

ग्वालियर 30 नवम्बर 2025/ ग्वालियर जिले में भी 01 दिसम्बर को श्रद्धा भाव के साथ एवं समारोहपूर्वक गीता जयंती महोत्सव मनाया जायेगा। युगावतार भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश में गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। गीता जयंती सोमवार 01 दिसम्बर को जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में एक साथ 5100 सुधीय नागरिकों द्वारा गीता स्वाध्याय एवं श्रीमद् भागवत गीता अध्याय-15 पुरुषोत्तमयोग: का पाठ किया जायेगा।

गीता जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रशासन ने मंत्रिगण, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इसके साथ ही विद्यालयों के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भागीदारी करेंगे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा है कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप गरिमामय ढंग से यह आयोजन सम्पन्न हो, इस बात को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था रहे। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि प्रतिभागी सुविधाजनक तरीके से निर्धारित स्थल तक पहुँच सकें।
गीता जयंती पर जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में प्रात: 9.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक गीता के 15वे अध्याय का सामूहिक पाठ होगा। इसमें गीता मर्मज्ञ, विद्यार्थी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर 5100 नागरिकों द्वारा सामूहिक गीता पाठ किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments